Homeबियर और ब्रेवरीफरवरी में गर्मी का असर : बीयर खपत में जबरदस्त उछाल

फरवरी में गर्मी का असर : बीयर खपत में जबरदस्त उछाल

फरवरी माह में ही गर्मी शुरू हो गई थी, जिसका सीधा असर बीयर के उपभोग पर देखने को मिला। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बीयर की जमकर खरीदारी की।

फरवरी में राज्य भर में 6.32 करोड़ कैन बीयर का उपभोग हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18.6% अधिक है। पिछले वर्ष फरवरी में 5.33 करोड़ कैन बीयर की खपत दर्ज की गई थी।

जनपद स्तर पर देखें तो संभल में बीयर खपत दोगुनी से भी अधिक बढ़ी और 116.7% की सबसे अधिक वृद्धि दर दर्ज हुई। इसके अलावा:

  • बिजनौर: 63.5%
  • पीलीभीत: 61.1%
  • मुरादाबाद: 58.3%
  • हरदोई: 57%
  • बलिया: 54.6%
  • एटा: 51.5%
  • उन्नाव: 50.7%
  • कासगंज: 50.2%

हालांकि, राज्य के 8 जनपदों में बीयर की मांग में गिरावट दर्ज की गई, जिनमें वाराणसी, प्रयागराज, एस.आर. नगर, मऊ, खीरी, सहारनपुर, झांसी और चित्रकूट शामिल हैं।


फरवरी तक कुल खपत

फरवरी तक प्रदेश में 81.16 करोड़ कैन बीयर का उपभोग हो चुका है, जो पिछले वर्ष के 77.24 करोड़ कैन के मुकाबले 12.3% अधिक है।

इस अवधि में सबसे अधिक वृद्धि दर:

  • पीलीभीत: 43.8%
  • खीरी: 36.8%
  • उन्नाव: 27.7%
  • सीतापुर: 26.9%
  • कुशीनगर: 26.6%
  • बलिया: 26.4%
  • मिर्जापुर: 26.2%
  • अमेठी: 26%
  • जालौन: 24.8%

अंग्रेजी शराब में 31% की वृद्धि

फरवरी 2026 में विदेशी मदिरा (IMFL) की 3.50 करोड़ बोतलों की बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष फरवरी की 2.66 करोड़ बोतलों के मुकाबले 31.5% अधिक है।

इस दौरान 7 जनपदों में 50% से अधिक वृद्धि दर्ज की गई:

  • बलिया: 131.7%
  • महराजगंज: 56.8%
  • बाराबंकी: 59.1%
  • बहराइच: 60.5%
  • औरैया: 50.5%
  • बांदा: 56.8%
  • महोबा: 50.6%

इसके अलावा:

  • मऊ: 47.2%
  • कौशांबी: 48.5%
  • श्रावस्ती: 48.4%
  • रामपुर: 46.7%
  • शामली: 49.4%

प्रमुख जिलों में खपत (फरवरी 2026)

सबसे अधिक विदेशी मदिरा की खपत:

  • लखनऊ: 21.73 लाख बोतल
  • गौतमबुद्ध नगर: 18.36 लाख
  • बलिया: 16.04 लाख
  • गाजियाबाद: 15.24 लाख
  • आगरा: 14.09 लाख
  • कानपुर: 12.38 लाख
  • वाराणसी: 11.42 लाख
  • प्रयागराज: 10.92 लाख

फरवरी में केवल चंदौली ऐसा जनपद रहा जहां विदेशी मदिरा की खपत में गिरावट दर्ज की गई।


फरवरी तक कुल विदेशी मदिरा खपत

फरवरी तक प्रदेश में 34.89 करोड़ बोतलों का उपभोग हुआ, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 28.44 करोड़ बोतलों की खपत हुई थी। इस प्रकार कुल वृद्धि 22.7% रही।

सबसे अधिक वृद्धि दर:

  • बलिया: 70.8%
  • महोबा: 44.6%
  • श्रावस्ती: 42.1%
  • चित्रकूट: 39.6%
  • बांदा: 38%
  • महराजगंज: 36.9%
  • बहराइच: 34.8%
  • अंबेडकर नगर: 32.9%
  • अमेठी: 32.8%
  • हमीरपुर: 32.3%
  • कौशांबी: 31.5%
  • गौतमबुद्ध नगर: 31.9%
  • औरैया: 31.3%
  • ललितपुर: 30.6%
  • सिद्धार्थनगर: 27.3%

Most Popular

Recent Comments