प्रदेश शासन ने अलीगढ़ स्थित केके डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड (ब्रेवरी इकाई) की बीयर उत्पादन क्षमता बढ़ाने की अनुमति प्रदान कर दी है। शासन के आबकारी अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इकाई की वार्षिक अधिष्ठापित क्षमता 20 लाख हेक्टोलिटर से बढ़ाकर 25 लाख हेक्टोलिटर कर दी गई है।
यह निर्णय अपर मुख्य सचिव (आबकारी) की अध्यक्षता में गठित समिति की 12 मार्च 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर लिया गया। समिति ने इकाई के प्रस्ताव पर विचार करते हुए बताया कि वर्तमान में ब्रेवरी में 24 दिन और 14 दिन के फर्मेंटेशन साइकल टाइम के आधार पर बीयर उत्पादन किया जा रहा है, जो तकनीकी मानकों के अनुरूप है।
राज्य के राजस्व, औद्योगिक हित, निवेश तथा रोजगार संवर्धन को ध्यान में रखते हुए इकाई की बीयर उत्पादन क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। प्रदेश में बढ़ती बीयर की मांग के दृष्टिगत विभाग ने यह निर्णय लिया है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर ब्रांड उपलब्ध हो सकें।
Scotch Whisky Association Appeals Against England’s New Single Malt Whisky Rules
Kerala Government Plans Strict Action Against Bars Serving Alcohol to People Below 23
केके डिस्टिलरीज की पेय क्षमता हुई 95 प्रतिशत
प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ स्थित केके डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड की आसवनी (डिस्टिलरी) इकाई की वर्ष 2025–26 के लिए पेय क्षमता में वृद्धि की अनुमति प्रदान की है। यह अनुमति राज्य के राजस्व, औद्योगिक हित, निवेश और रोजगार संवर्धन को ध्यान में रखते हुए दी गई है।
आबकारी अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अलीगढ़ की उक्त आसवनी इकाई की कुल अधिष्ठापित क्षमता 665 लाख लीटर वार्षिक के अंतर्गत 95 प्रतिशत वार्षिक पेय क्षमता तथा शेष 5 प्रतिशत औद्योगिक क्षमता निर्धारित की गई है।

