उत्तर प्रदेश में ग्रेन ENA (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) का उत्पादन तेजी से जारी है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान फरवरी 2026 तक राज्य की विभिन्न डिस्टिलरियों ने बड़े पैमाने पर उत्पादन और आपूर्ति की है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 1 करोड़ 96 लाख 29 हजार 731 लीटर ग्रेन ENA का उत्पादन दर्ज किया गया है।
फरवरी 2026 के दौरान राज्य की डिस्टिलरियों से कुल 42 लाख 45 हजार 837 लीटर ENA जारी किया गया। इसमें से 13 लाख 20 हजार 747 लीटर उत्तर प्रदेश के भीतर आपूर्ति किया गया, जबकि 29 लाख 25 हजार 90 लीटर अन्य राज्यों को भेजा गया।
Scotch Whisky Association Appeals Against England’s New Single Malt Whisky Rules
Kerala Government Plans Strict Action Against Bars Serving Alcohol to People Below 23प्रदेश की प्रमुख डिस्टिलरियों में वेव, रेडिको ग्रेन, आईजीएल, मालब्रोस, श्री गंग, आरती डिस्टिलरी, सिम्भौली, रेडिको सीतापुर, त्रिवेणी अल्को, सुपीरियर और मोदी शामिल हैं।
डिस्टिलरी-वार उत्पादन एवं आपूर्ति (लीटर में):
| डिस्टिलरी | उत्पादन (AL) | यूपी में आपूर्ति | अन्य राज्यों में | कुल जारी |
|---|---|---|---|---|
| वेव | 16,46,342 | 0 | 0 | 0 |
| रेडिको ग्रेन | 33,26,927 | 1,63,200 | 4,32,000 | 5,95,200 |
| IGL | 6,16,069 | 0 | 0 | 0 |
| मालब्रोस | 8,94,188 | 0 | 1,34,540 | 1,34,540 |
| श्री गंग | 15,90,335 | 9,85,152 | 2,01,600 | 11,86,752 |
| आरती डिस्टिलरी | 37,25,939 | 4,132 | 16,81,750 | 16,85,882 |
| सिम्भौली | 7,17,605 | 0 | 0 | 0 |
| रेडिको सीतापुर | 47,40,453 | 0 | 4,75,200 | 4,75,200 |
| त्रिवेणी अल्को | 4,15,505 | 0 | 0 | 0 |
| सुपीरियर | 6,13,480 | 72,023 | 0 | 72,023 |
| मोदी | 13,42,887 | 96,241 | 0 | 96,241 |
| कुल | 1,96,29,731 | 13,20,747 | 29,25,090 | 42,45,837 |

रिपोर्ट के अनुसार, आरती डिस्टिलरी, रेडिको ग्रेन और रेडिको सीतापुर में उत्पादन अपेक्षाकृत अधिक दर्ज किया गया।
प्रदेश में ग्रेन ENA की मांग लगातार बनी हुई है, जिसके चलते डिस्टिलरियों से नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। उद्योग से जुड़े जानकारों का कहना है कि शराब और औद्योगिक उपयोग के लिए ENA की बढ़ती मांग के कारण उत्पादन में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

