नोएडा, 25 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा की पुलिस ने पिछले सात वर्षों के अंतर्गत पकड़ी गयी 60 हजार लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया है। इसकी कीमत करीब 3.80 करोड़ रुपए आंकी गयी है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2015 से 2022 के बीच थाना सेक्टर 39 पुलिस और थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा पकड़ी गई करीब 60 हजार लीटर शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया है।
उन्होंने बताया कि इस शराब की कीमत करीब 3.80 करोड रुपए आकी गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 में खड़ी 19 वाहनों की नीलामी की गई है, जिसमें पांच चार पहिया और 14 दोपहिया वाहन शामिल हैं।
The above news was originally posted on news.google.com



