Advertisementspot_imgspot_img
Advertisementspot_img

होटल-बारों की होगी सघन जांच

गोवा के अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6-7 दिसम्बर की रात आग से 25 लोगों की मौत हो गई
थी। यह आग सिलेण्डर ब्लास्ट होने से लगी थी। इस बड़ी दुर्घटना ने रेध्Eाां और बार कारोबार में अग्नि सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिये हैं। इसी क्रम में प्रयागराज जिले में संचालित होटल एवं बारों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों के
कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। 9 दिसंबर को जिलाधिकारी प्रयागराज
की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आबकारी विभाग, अग्निशमन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। यह टीम जनपद में संचालित सभी होटल-बारों की गहन जांच करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पूरी तरह अनुपालन हो रहा है या नहीं। आबकारी विभाग के अनुसार जनपद में संचालित कुल 21 बारों की विशेष रूप से जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी भी प्रकार की
अनियमितता या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला
आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

Most Popular

Recent Comments