फारएवर डिस्टिलरी की भी क्षमता हुई दोगुनी

देवरिया स्थित फारएवर डिस्टिलरी अब अपनी उत्पादन क्षमता से दोगुनी अधिक अल्कोहल का उत्पादन करने जा रही है। प्रदेश सरकार ने 12 सितम्बर को डिस्टिलरी को नई उत्पादन क्षमता वृद्धि की अनुमति प्रदान कर दी है। आसवनी में 100 किलो लीटर प्रति दिन उत्पादन क्षमता का प्लांट लगा हुआ है। अब यह प्लांट 200 किलोलीटर प्रतिदिन उत्पादन क्षमता का होगा। आसवनी वर्ष में 350 कार्य दिवस के आधार पर 350 लाख लीटर से बढ़ाकर 700 लाख लीटर प्रति वर्ष अल्कोहल का उत्पादन करेगी। अनाज आधारित वॉश टू अब्सोल्यूट अल्कोहल ईएनए तथा पेय मदिरा का उत्पादन किया जायेगा। कुल क्षमता का 40 प्रतिशत 280 लाख लीटर पेय मदिरा के निर्माण में किया जायेगा तथा शेष 60 प्रतिशत अर्थात 420 लाख लीटर औद्योगिक अल्कोहल का उत्पादन किया जायेगा।

Similar Posts