यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और खासकर दुबई, अरब देशों की घिसीपिटी पहचान को त्याग कर एक अल्ट्रा मॉडर्न क्षेत्र के रूप में डेवलप हुआ है। दुबई का फोकस अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का बड़े पैमाने पर विस्तार करके अपनी अर्थव्यवस्था को तेल से कहीं आगे ले जाने पर है। इसी क्रम पर ब्रुअरी में, दुबई में खाड़ी की सबसे बड़ी कमर्शियल बीयर स्थापित होने जा रही है। बता दें कि समय से दुबई में शराब पीने की अनुमति है।
हॉलैंड की दिग्गज कंपनी हेनेकेन और दुबई राज्य से जुड़े मैरीटाइम मर्केंटाइल इंटरनेशनल के बीच एक संयुक्त उद्यम सिरोको ने कहा है कि ये ब्रुअरी दुबई में लोकप्रिय बीयर ब्रांड का उत्पादन करेगी। इसका निर्माण 2025 के अंत से पहले शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक लाइसेंस और परमिट हासिल कर लिए गए हैं। हेनेकेन, बिर्रा मोरेटी और एम्स्टेल सहित विभिन्न ब्रांडों के तहत बीयर बनाने वाली कंपनी है। यह ब्रुअरी 2027 में पूरी होने की उम्मीद है।
दुबई संयुक्त अरब अमीरात के सात अमीरातों में से सबसे अधिक आबादी वाला है। इसके होटल, समुद्र तट और दुनिया के सबसे ऊंचे टॉवर, बुर्ज खलीफा जैसे आकर्षणों ने पिछले साल लगभग 17 मिलियन लोगों को आकर्षित किया है। इनमें बीस फीसदी से ज्यादा पर्यटक पश्चिमी देशों से थे। ब्लूमबर्ग द्वारा रिपोर्ट किए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दुबई में हाल के वर्षों में पर्यटन में वृद्धि देखी गई है। 2025 में 17.3 मिलियन लोग देश का दौरा करेंगे। हाल के वर्षों में, दुबई में स्टोर में शराब खरीदने के प्रतिबंधों में ढील दी गई है। वैसे, यूएई की राजधानी और सबसे बड़े अमीरात अबूधाबी ने भी नियमों में ढील दी। अबूधाबी में साइड हसल ब्रू एंड स्पिरिट्स के स्वामित्व वाली एक ब्रुअरी है।
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeks
Social Media Influences Bar Visits and Drink Choices in India, NielsenIQ Report Findsदुबई में शराब का स्थानीय उत्पादन प्रतिबंधित था। यहाँ 1970 के दशक के अंत में शराब की खपत पर लगाए गए प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील दी गई है, क्योंकि पश्चिमी पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। हाल ही में यूएई के जनरल कमर्शियल गेमिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी ने लास वेगास स्थित होटल और कैसीनो कंपनी व्यान रिसॉर्ट्स के लिए पहला जुआ लाइसेंस देने की घोषणा की, जो रास अल खैमाह में एक कैसीनो डेवलप कर रही है।

