आबकारी विभाग अल्कोहल और शराब के अवैध निकासी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए कई उपाय किये हैं। अब नये उपाय के तहत एएनपीआर (आटोमैटिक नम्बर प्लेट रिकोग्नीशन) कैमरे सभी मदिरा और बीयर उत्पादक इकाईयों में लगाने के आदेश दिये गये हैं। अपर आबकारी आयुक्त अरविंद कुमार रॉय द्वारा 25 सितम्बर को एक पत्र
जारी कर कहा गया है कि सभी उत्पादन इकाईयां उच्च गुणवत्ता के एएनपीआर कैमरे इकाई के मुख्य द्वार पर लगायें। कैमरों में इकाई के अंदर वाले सभी वाहनों के नम्बर प्लेट दिखाई देंगे।
इन कैमरों को विभागीय पोर्टल से भी जोड़ा जायेगा जिससे विभाग को वाहनों के आने जाने की सही समय की जानकारी रहेगी। इसके अतिरिक्त वे बिल (कांटा) पर भी दो ऐसे कैमरे लगाये जायेंगे जिनमें वाहनों का दोनों तरफ से नम्बर पोर्टल पर दिखाई देगा। आसवनियों में पहले से ही उत्पादन स्थानों और स्टोरेज स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। डिस्टिलरी के अन्दर अल्कोहल स्टोरेज टैंक और समस्त वैट को राडार बेस्ड सिस्टम और मास फ्लोमीटर से जोड़ दिया गया है। इन टैंकों से अल्कोहल के पूरे ब्योरे सरकार को ऑनलाइन दिखाई पड़ेंगे।
Carlsberg, Pernod Ricard and Coca-Cola Advance India IPO Plans at Different Stages
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeks
