विदेशी मदिरा की खपत में जुलाई माह में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जुलाई में 1.97
करोड़ बोतलों की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष जुलाई में 1.84 करोड़ बोतल की बिक्री हुई थी। विदेशी मदिरा की जुलाई माह तक कुल बिक्री 9.44 करोड़ बोतल तक पहुंच गई है। गत वर्ष जुलाई तक 9.22 करोड़ बोतलों की बिक्री हुई थी। जुलाई माह तक विदेशी मदिरा में कुल वृद्धि 2.4 प्रतिशत की है। आगरा जोन में 44.40 लाख बोतल की बिक्री जुलाई में हुई थी जो गत वर्ष से 2.6 प्रतिशत अधिक है। मेरठ में 52.95 लाख बोतल की बिक्री जुलाई में हुई जो गत वर्ष से 8 प्रतिशत अधिक है। BEER
लखनऊ जोन में इस दौरान 32.69 लाख, गोरखपुर जोन में 32.68 तथा वाराणसी जोन में 33.81 लाख बोतल की बिक्री हुई है जो गत वर्ष से क्रमशः 2.5, 16.1 और 8 प्रतिशत अधिक है।
Carlsberg, Pernod Ricard and Coca-Cola Advance India IPO Plans at Different Stages
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeksबीयर की बिक्री जुलाई में 6.80 करोड़ कैन की हुई है जो गत वर्ष से 12.5 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष के दौरान 6.05 करोड़ कैन की बिक्री हुई थी। जुलाई माह तक बीयर की बिक्री में 4.3 प्रतिशत की कुल वृद्धि है। गत वर्ष 31.91 करोड़ कैन की बिक्री हुई थी जबकि जुलाई 2024 तक कुल बीयर की 33.29 करोड़ कैन की बिक्री हुई है। जुलाई माह में आगरा जोन में 2.8, मेरठ जोन में 27.7, लखनऊ जोन में 5.3, गोरखपुर जोन में -1.6 और वाराणसी जोन में 11.7 प्रतिशत की मांग बढ़ी है।

