इंदौर में देर रात तक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले पब और बार पर सरकार निगरानी बढ़ाने जा रही है। जिला प्रशासन इसके लिए लाइव वीडियो का सहारा लेने जा रहा है, जिससे शहर से सभी पब और बार की निगरानी की जा सके। इंदौर शहर में देर रात तक बीयर बार और पब के खुलने और उससे होने वाले हुड़दंग पर लगाम कसने के लिए अब जिला प्रशासन और आबकारी विभाग अब आगे आया है। अब रोजाना पब और बार के बंद होने के समय के बाद लाइव वीडियो फीड लिया जाएगा। इस दौरान बार या पब खुला
मिलता है तो उसके विरुद्ध एक्शन लिया जाएगा। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा है कि यदि किसी बार या पब द्वारा लाइव फीड नहीं दी जाती है तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन आने वाले एक से दो सप्ताह में कंट्रोल रूम स्थापित कर यह व्यवस्था शुरू कर रहा है। समयसीमा के बाद पब या बार में कोई एक्टिविटी होगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फीड से निगरानी करने के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मदद ली जाएगी। इसके जरिए पब या बार मे कोई गतिविधि होने पर ऑटोमेटिक अलर्ट मिल जाएगा। यह अलर्ट मैसेज आबकारी अधिकारी के साथ ही संबंधित एसडीएम और पुलिस को भी जाएगा। इसके अलावा बिना लाइसेंस अवैध शराब खोरी करने वालों पर भी एक्शन लेने की बात भी इंदौर कलैक्टर आशीष सिंह ने कही है।
Carlsberg, Pernod Ricard and Coca-Cola Advance India IPO Plans at Different Stages
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeks2022 में हुई थी शुरूआत
महुआ हेरिटेज शराब के उत्पादन की मंजूरी अगस्त 2022 में राज्य सरकार ने दी थी। इसके बाद जनवरी 2023 में सरकार ने इसके नियम बनाए। सरकार ने डिंडोरी और अलीराजपुर के दो आदिवासी स्व सहायता समूह को इसे बनाने की मंजूरी दी। हेरिटेज शराब को 22 फरवरी 2023 से अगले 7 सालों तक आबकारी ड्यूटी और निर्यात शुल्क से मुक्त रखा है। साथ ही वैट टेक्स से भी इसको राहत दी गई है।

