पिछले सरकार में लॉन्च की गई हेरिटेज शराब सरकार बदलते ही महत्व खोने लगी है। गोवा की फेनी और केरल की टोडी की तर्ज पर शुरू की गई, महुआ शराब का प्लांट तीन माह से बंद है। करीब 10 लाख का माल वेयर हाउस में पड़ा है और कोई नया ऑर्डर नहीं है। मोहुलो और मोंड ब्रांड की यह महुआ शराब प्रदेश के तॉइन शॉप और एमपी टूरिज्म के होटल्स में ही बेची जाती है। इसकी बिक्री को बढ़ाने के लिए सभी बार में महुआ हेरिटेज शराब रखना अनिवार्य है।
प्रदेश सरकार ने इसे गोवा की फेनी की तर्ज पर इसे एमपी का ब्रांड बनाने की कोशिश की है। अलीराजपुर जिले के काठियावाड़ा ब्लॉक में प्रदेश का पहला महुआ प्लांट लगाया गया था। इसे भिलाल ट्राइबर ग्रुप की 15 महिलाएं चलाती हैं। इस प्लांट की मैनेजर अंकिता भाबर ने ईटीवी भारत को बताया कि पुराने अधिकारी सब बदल गए, अब सब काम हमें ही करने पड़ रहे हैं। नवंबर माह से वेयरहाउस में हमारा 10 लाख रुपए का माल पड़ा हुआ है। जब यह माल यहां से उठेगा तब हमारे पास पैसा आएगा। अभी कोई नया ऑर्डर नहीं है। इसलिए नई बॉटलिंग भी नहीं की जा रही है। अंकिता कहती हैं कि प्लांट शुरू होने से लेकर अभी तक करीबन 23 लाख रुपए का माल सेल हुआ है। पहली बार का पूरा माल निकल गया था, लेकिन दूसरी बार का ऑर्डर पूरा सेल नहीं हुआ है। वैसे भी अब हम नई बॉटल डिजाइन करा रहे हैं, ताकि यह और ज्यादा आकर्षक दिखे, हालांकि इससे कॉस्टिंग भी बढ़ जाएगी।
अंकिता कहती हैं कि हेरीटेज शराब को लेकर अपने अपने स्तर पर लोगों से बात की हैं। कई लोगों को इसका फ्लेवर पसंद नहीं आ रहा। हमने इसका स्वाद आर्गेनिक रखा है, इसलिए लोग इसमें फ्लेवर की डिमांड कर रहे हैं। इसका कलर लाल होता है। इसलिए कई लोग इसके कलर को लेकर भी शिकायत करते हैं। यहां तक कि इसके रेट को लेकर भी लोग गांव के हिसाब से कम्पेयर करते हैं। इसकी एक 720 एमएल की बोटल की कीमत 800 रुपए और 180 एमएल की बोतल 200 रुपए में बेची जाती है। अलीराजपुर के अलावा डिंडोरी में आबकारी टाइम्स । जून 2024
Carlsberg, Pernod Ricard and Coca-Cola Advance India IPO Plans at Different Stages
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeksगोंड आदिवासियों द्वारा भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया गया है। इन दोनों प्लांट की शराब मोहुलो और मोंड ब्रांड नाम से बेची जाती है। हालांकि इसकी खपत कम होने को लेकर आबकारी विभाग भी चिंतित है। आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल के मुताबिक महुआ शराब की खपत बढ़ाने निजी कंपनियों को भी जोड़ने की कोशिश की जा रही है। हमारी कोशिश है कि इसको लेकर लोगों तक जानकारी पहुंचे। हम सभी बार को महुआ हेरिटेज रखना भी अनिवार्य कर रहे हैं।

