दिल्ली वाले शराब पीने के मामले में रिकॉर्ड बना रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक इस साल 29 दिसंबर तक 4 करोड़ 56 लाख से ज्यादा बोतलें गटक चुके हैं. जबकि साल के आखिर दो दिनों का डाटा आना अभी बाकी है.
दिल्ली में शराब की बिक्री में दिसंबर में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और इस महीने के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 4.56 करोड़ बोतलें बेची गईं. दिल्ली के आबकारी विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2022 में 520 दुकानों के माध्यम से राजधानी में 39960509 (3.99 करोड़) शराब की बोतलें बेची गईं. इस साल 29 दिसंबर तक 635 दुकानों से 45600135 (4.56 करोड़) बोतलें बिक चुकी हैं. विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभी दो दिन बाकी हैं और नए साल के जश्न के कारण बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है. आंकड़ों के मुताबिक, 24 दिसंबर को 19,42,717 (19.42 लाख) बोतलें बेची गईं – जो इस साल इस महीने के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा बिक्री है.
2022 की तुलना में सेल बढ़ी
दिल्ली में शराब पॉलिसी को लेकर जारी रस्साकसी के बीच शराब की खपत में भारी इजाफा हुआ है. दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी लगातार सवालों के घेरे में है. दिल्ली वाले शराब पीने के मामले में रिकॉर्ड बना रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक इस साल 29 दिसंबर तक 4 करोड़ 56 लाख से ज्यादा बोतलें गटक चुके हैं. जबकि साल के आखिर दो दिनों का डाटा आना अभी बाकी है.
Carlsberg, Pernod Ricard and Coca-Cola Advance India IPO Plans at Different Stages
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeksकौन-कौन सी शराब बिकी
इस रिकॉर्डतोड़ सेल में हार्ड स्पिरिट के सभी प्रकार के फ्लेवर जैसे व्हिस्की, रम, वोदका और जिन और हल्के एडिशन जैसे बीयर, वाइन और सभी आकार के अन्य मादक पेय शामिल थे. इससे पहले दिवाली में भी दिल्ली में भारी बिक्री दर्ज हुई थी. अधिकारियों ने कहा कि लोग इन विशेष अवसरों पर न केवल व्यक्तिगत उपभोग के लिए शराब खरीदते हैं, बल्कि उनमें से बहुत से लोग अपने व्यक्तिगत स्टॉक को फिर से भरने के साथ-साथ गिफ्ट देने के उद्देश्य से भी बड़े पैमाने पर खरीदारी करते हैं. एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि इस रिकॉर्ड सेल के पीछे कई कारण हो सकते हैं. पिछले साल यानी 2022 की तुलना में इस साल राजधानी में शराब की बिक्री में भारी उछाल आया है.

