झांसी। नए साल के जश्न पर महानगर के बड़े होटलों, रेस्टोरेंट, फार्म हाउस और घरों में लोगों ने खूब जाम छलकाए। 31 दिसंबर और एक जनवरी को हुई पार्टियों में झांसी वाले सवा तीन करोड़ की शराब पी गए। जश्न में पीने वालों को कमी न पड़े इसके लिए उन्होंने पहले ही स्टॉक कर लिया था। शराब की दुकानों पर 31 दिसंबर को सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हो गई थी। ऐसे में आबकारी विभाग को भी खासा फायदा हुआ है। उधर, जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस बार दुकानों पर उठान अच्छा हुआ है। राजस्व को भी फायदा हुआ है।
इतनी हुई बिक्री रुपये
देसी शराब डेढ़ करोड़
अंग्रेजी एक करोड़
बीयर 75 लाख
नोट- आबकारी विभाग द्वारा इतनी की गई स्टॉक की निकासी
The above news was originally posted on news.google.com



