Wednesday, March 18, 2026
Advertisementspot_imgspot_img
Advertisementspot_img
HomeFrom Print Editionsप्रिंट संस्करण से समाचार (News from Print Edition)ग्लोबस स्पिरिट को जारी हुआ पीडी-2 लाइसेंस

ग्लोबस स्पिरिट को जारी हुआ पीडी-2 लाइसेंस

लखीमपुर खीरी जनपद में स्थित ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड, ग्रामअब्बासपुर, औरंगाबाद को आबकारी विभाग द्वारा 17 दिसंबर, 2025 कोडिस्टिलरी लाइसेंस पीडी-2 निर्गत कर दिया गया है। आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कंपनी को 180 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता का ड्युअल प्लांट का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। 350 कार्यदिवस के मुताबिक कंपनी वर्ष में 350 लाख लीटर अल्कोहल का प्रतिवर्ष उत्पादन करेगी। ड्युअल प्लांट में 100 केएल प्रतिदिन क्षमता का ग्रेन कैपिसिटी होगी जबकि शीरे से उत्पादन होने पर प्लांट की क्षमता 80 किलोलीटर प्रतिदिन की होगी। ड्युअल प्लांट में एक समय पर एक ही फीडस्टॉक से अल्कोहल का निर्माण किया जाएगा।

आसवनी की पोटेबल क्षमता ग्रेन आधारित 245 लाख लीटर और शीरा आधारित पेय क्षमता 196 लाख लीटर वार्षिक होगी। औद्यौगिक अल्कोहल ग्रेन आधारित 105 लाख लीटर और शीरा आधारित 84 लाख लीटर वार्षिक होगी। अल्कोहल का उपयोग 70% पेय मदिरा हेतु और 30% का उपयोग औद्योगिक रूप से किया जाएगा। ग्लोबस स्पिरिट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी इकाई में पिछले 2 साल से मदिरा का निर्माण किया जा रहा है। जुलाई
2023 में प्लांट निर्माण हेतु पीडी-33 लाइसेंस प्राप्त हुआ था। कंपनी ने सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करते हुए
बाटलिंग चेन लगाकर देशी और विदेशी मदिरा की भराई शुरू की। ग्लोबस स्पिरिट ने बहुत कम समय में अपने ब्रांड स्नोस्की वोडका, माउंटेन ओक और दोआब व्हिस्की द्वारा मार्वेâट में अपनी दमदार मौजूदगी दिखाई है।

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com