Homeवाइन और स्पिरिट्सएल्कोबेव क्षेत्र का महत्त्वपूर्ण ब्रांड बना ओएसिस ग्रुप

एल्कोबेव क्षेत्र का महत्त्वपूर्ण ब्रांड बना ओएसिस ग्रुप

भारत के एल्कोबेव क्षेत्र में ‘ओएसिस ग्रुप’ सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों के रूप में उभरा है। वर्ष 1987 में कंपनी ने संस्थापक और अध्यक्ष ओम प्रकाश मल्होत्रा के प्रेरक नेतृत्व में अपनी उल्लेखनीय यात्रा की शुरुआत किया। ओम प्रकाश मल्होत्रा के पश्चात इनके इकलौते पुत्र दीप मल्होत्रा ने कंपनी का कार्यभार संभाल लिया जिनकी एल्कोहल उद्योग की गहरी समझ ने कंपनी को एक ब्रांड समूह के रूप में स्थापित किया। वे अपने दोनों बेटे गौरव मल्होत्रा व गौतम मल्होत्रा के साथ मिलकर कंपनी को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए कई साहसिक और महत्त्वपूर्ण प्रयास कर रहे हैं।

गौरव मल्होत्रा पंजाब के खुदरा, थोक और डिस्टिलरी संचालन में जबकि उनके छोटे भाई गौतम मल्होत्रा दिल्ली और हरियाणा के उपक्रमों में अपने पिता का सहयोग करते हैं। दोनों बेटे व्यवसाय को बढ़ाने में सक्रिय हैं। नए उत्पाद लॉन्च करने में भाग लेते हैं, नए बाजार विकसित करते हैं और व्यवसाय के विपणन, विज्ञापन और सोशल मीडिया जगत में भी अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं। ओएसिस ग्रुप की मुख्य ताकत ‘अखिल भारतीय वितरण नेटवर्क में निहित है जो उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों, वितरण और निरंतरता पर केंद्रित है।

ऑल सीजन्स सर-ए-ताज रिजर्व व्हिस्की

ओएसिस ग्रुप की पूरे भारत में महत्त्वपूर्ण उपस्थिति है और इसके विभिन्न ब्रांडों ने कई श्रेणियों में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। कंपनी स्वदेशी रूप से विकसित और उच्चतम गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा दे रही है। हाल ही में लॉन्च किया गया ऐसा ही एक विश्व स्तरीय पेय ‘ऑल सीजन्स सर-ए-ताज रिजर्व व्हिस्की’ है। यह लॉन्च स्मार्ट इनोवेशन के साथ गुणवत्ता और स्वाद में उच्च मानक स्थापित करने के लिए समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ऑल सीजन्स सर-ए-ताज रिजर्व व्हिस्की में उष्णकटिबंधीय, फलयुक्त मिठास के साथ- साथ स्मोकी पीट का स्वाद है। यह व्हिस्की शिल्प कौशल के उच्चतम मानकों का प्रतीक है और एक आकर्षक प्रीमियम पैकेजिंग में आता है।

ऑल सीजन्स रिजर्व व्हिस्की ने देश और विदेश में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं और 14 मिलियन से ज़्यादा केस बेचे हैं। यह ब्रांड हमेशा से ही क्रिकेट से जुड़ा रहा है जोकि पंजाब किंग्स, हैदराबाद सनराइजर्स और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल क्रिकेट टीमों का आधिकारिक भागीदार है। ऑल सीजन्स व्हिस्की की सफलता के बाद, कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को और भी प्रीमियम ब्रांड देने की आवश्यकता का मूल्यांकन किया। इससे कंपनी के दृष्टिकोण में एक प्रगतिशील बदलाव आया है। कंपनी एल्कोबेव क्षेत्र के विशेषज्ञों को प्रीमियम ब्रांड के मूल्य के बदले गुणवत्ता और वितरण के संदर्भ में टारगेट कर रही है।

कंपनी ‘आत्मनिर्भर भारत’ में कर रही है योगदान

ओएसिस ग्रुप का विजन सरकार के महत्त्वाकांक्षी पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ में अपनी पांच अत्याधुनिक अनाज आधारित डिस्टिलरी और बॉटलिंग इकाइयों के साथ, जिनकी क्षमता 1,360 किलोलीटर प्रतिदिन है, अपना योगदान जारी रखना है। इसके अलावा कंपनी का फोकस विश्व भर में अनाज आधारित स्पिरिट का निर्यात, प्रमुख व्यवसाय क्षेत्रों पर पूर्ण ध्यान तथा लघु एवं दीर्घकालिक व्यापार सहित अन्य क्षेत्रों पर हैं। ओएसिस ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक दीप मल्होत्रा ने कहा कि लगभग दो दशकों की कड़ी मेहनत के बाद हमने वो ऊंचाईयां हासिल की हैं, जिसकी शुरुआत में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। अब कंपनी लगातार उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर रही है और हमें यकीन है कि भविष्य में हम सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।

Most Popular

Recent Comments