भारत में नई व्हिस्की लॉन्च हुई है। इसका नाम संगम वर्ल्ड माल्ट व्हिस्की है। इंटरनेशनल मार्केट में एक साल पहले ही इसे उतारा जा चुका है। यह व्हिस्की रेडिको खेतान बनाती है। पहले ही संगम व्हिस्की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीत चुकी है। 750 मिलीलीटर की बोतल में उपलब्ध इस व्हिस्की की कीमत 4,000 रुपये से लेकर 7,500 रुपये तक है। यह अलग-अलग राज्यों के उत्पाद शुल्क कानूनों पर निर्भर है। शुरुआत में यह व्हिस्की यूपी, राजस्थान और दिल्ली में बेची जाएगी। फिर एक साल के अंतर में यह 15-20 राज्यों में उपलब्ध होगी।
संगम वर्ल्ड माल्ट व्हिस्की को जॉन बार्लीकॉर्न अवार्ड्स 2024 और बेवरेज टेस्टिंग इंस्टीट्यूट के बीटीआई लग्जरी स्पिरिट्स अवार्ड 2023 में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। रेडिको खेतान भारत की सबसे बड़ी इंडियन मेड फॉरेन लिकर (आईएमएफएल) कंपनियों में से एक है। इसने एक साल पहले ही संगम को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारा था जहां इसे खूब सराहना मिली है। अब भारत में इसका आगमन संगम की इस असाधारण यात्रा में महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा। इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने के एक साल बाद इसे भारत में उतारने के पीछे खास मार्केटगि स्ट्रैटेजी को माना जा रहा है।
इंटरनेशन मार्केट में मचाई है धूम
इसका नाम संगम रखने के पीछे वजह है। यह पूर्वी विरासत और पश्चिमी व्हिस्की बनाने की विशेषज्ञता का अद्भुत मिश्रण है। यह बेहतरीन यूरोपीय माल्ट के मेल से तैयार की गई है। दुनियाभर के व्हिस्की प्रेमियों को इसके स्वाद ने मंत्रमुग्ध किया है। रेडिको खेतान के एमडी अभिषेक खेतान के मुताबिक, ‘रामपुर हाउस से संगम वर्ल्ड माल्ट व्हिस्की को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतते हुए और इतनी मजबूत पहचान बनाते हुए देखना अविश्वसनीय रूप से संतोषजनक रहा है। यह इसकी क्वालिटी को दिखाता है। एक भारतीय कंपनी के रूप में यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारे उत्पाद को विश्व स्तर पर मान्यता मिली है।”
Carlsberg, Pernod Ricard and Coca-Cola Advance India IPO Plans at Different Stages
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeksअलग–अलग राज्यों में कीमतों में हो सकता है अंतर
संगम व्हिस्की में लीची और हरे सेब जैसे फलों की सुगंध है। इसमें गुलाब की पंखुड़यां मिली हैं। दालचीनी और जायफल इसके स्वाद को गहरा बनाते हैं। संगम व्हिस्की की कीमत 4,000 रुपये से 7,500 रुपये के बीच है। यह 750 मिलीलीटर की बोतल में उपलब्ध होगी। अलग-अलग राज्यों में उत्पाद शुल्क अलग-अलग होता है। लिहाजा, कीमतों में अंतर हो सकता है। यह भारतभर में सीमित दुकानों और स्थानों पर उपलब्ध होगी। (एनबीटी)

