एलकोब्रू के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रहे अनंत एस अय्यर कंफेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बीवरेज कंपनीज अनंत एस अय्यर (सीआईएबीसी) के नए महानिदेशक बनाए गए हैं। उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है। यह संगठन देश के 20 से अधिक प्रमुख घरेलू शराब निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करता है। अय्यर का अल्कोहलिक बीवरेज इंडस्ट्री में 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने इस इंडस्ट्री के विभिन्न कंपनियों में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने कुशल प्रक्रियाओं को लागू करके, प्रदर्शन मेट्रिक्स स्थापित करके और परिवर्तनकारी व्यावसायिक पहलों का नेतृत्व करके बड़ी टीमों का सुपरविजन किया है।
अपनी वर्तमान भूमिका से पहले, अय्यर एल्कोब्रू के सीईओ थे। वहां वह कंपनी के ओवरऑल बिजनेस ऑपरेशन सेल्स एंड मार्केटिंग, कलेक्टेबल्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और कुछ अन्य वर्टिकल्स को देखते थे। उनके नेतृत्व में एल्कोब्रू ने प्रीमियम पेशकशों के अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाया और समृद्ध किया। मई 2016 से दिसंबर 2019 तक जगतजीत इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीईओ के रूप में भी काम किये हैं। इससे पहले, लगभग चार वर्षों तक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड में आरपीसी- ईस्ट और नेपाल के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में कार्य किये थे। अय्यर ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड में लक्जरी ब्रांड्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड का पद भी संभाला है।
सीआईएबीसी भारत का पहला और प्रमुख उद्योग संघ है जो एबीडी लिमिटेड, रेडिको खेतान, इनब्रू ब्रीवरेजेज, जगतजीत इंडस्ट्रीज, मोहन मीकिन्स, खेमानी डिस्टिलरीज, मोदी इल्वा, ग्लोबस स्पिरिट्स, अमृत डिस्टिलरीज, एल्कोब्रू डिस्टिलरीज, एसएनजे डिस्टिलर्स, इंडिया ग्लाइकोल्स, सुला वाइनयार्ड्स, डेवन्स मॉडर्न, पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज, तिलकनगर इंडस्ट्रीज, किंडल इंडिया जैसे भारतीय घरेलू स्पिरिट्स और वाइन संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है।
Carlsberg, Pernod Ricard and Coca-Cola Advance India IPO Plans at Different Stages
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeks
