Wednesday, March 11, 2026
Advertisementspot_imgspot_img
Advertisementspot_img
HomeEnglish Newsआईजीएल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने को शासन की स्वीकृति

आईजीएल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने को शासन की स्वीकृति

प्रदेश शासन ने मेसर्स आईजीएल आसवनी, गीडा, जनपद गोरखपुर में नवस्थापित 200 KL प्रति दिन क्षमता वाले प्लांट की पेय एवं औद्योगिक क्षमता निर्धारण को मंजूरी प्रदान कर दी है।

यह निर्णय आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र दिनांक 09 जनवरी 2026 तथा अपर मुख्य सचिव, आबकारी विभाग की अध्यक्षता में 27 जनवरी 2026 को आयोजित समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में लिया गया है।

आदेश के अनुसार:

  • आसवनी में पूर्व से स्थापित 200 KL/दिन शीरा आधारित प्लांट (330 कार्यदिवस) की

  • पेय क्षमता: 594 लाख लीटर वार्षिक
  • औद्योगिक क्षमता: 66 लाख लीटर वार्षिक
  • 100 KL/दिन ग्रेन आधारित प्लांट की

  • पेय क्षमता: 126 लाख लीटर वार्षिक
  • औद्योगिक क्षमता: 204 लाख लीटर वार्षिक
  • नवस्थापित 200 KL/दिन क्षमता वाले प्लांट में

  • ड्यूल मोड वाश के माध्यम से 110 KL/दिन उत्पादन के आधार पर
  • पेय क्षमता: 346.50 लाख लीटर वार्षिक
  • ग्रेन आधारित वाश से
  • औद्योगिक क्षमता: 353.50 लाख लीटर वार्षिक

इस प्रकार, आईजीएल आसवनी की कुल:

  • पेय क्षमता: 1,066.5 लाख लीटर वार्षिक
  • औद्योगिक क्षमता: 623.5 लाख लीटर वार्षिक

शासन का मानना है कि इस निर्णय से राज्य के राजस्व में वृद्धि, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह अनुमति निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन प्रदान की गई है।

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com