प्रदेश सरकार ने सीतापुर स्थित रेडिको पर उसकी पेय क्षमता को कम किये जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। प्रदेश में सबसे अधिक उत्पादन क्षमता वाली रेडिको खेतान की सीतापुर इकाई की कुल स्वीकृत उत्पादन क्षमता 1400 लाख लीटर की है। सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त होने के बाद अब उसकी पेय क्षमता 800 लाख लीटर से घटाकर 600 लाख लीटर कर दिया गया है। शेष क्षमता 800 लाख लीटर वार्षिक अल्कोहल का उपयोग अब औद्योगिक रूप में किया जायेगा। आसवनी में अनाज से एथेनॉल ईएनए के उत्पादन के साथ ही मदिरा का भी उत्पादन किया जाता है।

