ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड ने सिंगल क्राफ्ट व्हिस्की दोऑब को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही भारतीय व्हिस्की बाजार के लग्जरी सेगमेंट में भी कंपनी का प्रवेश हो गया है। दोऑब का आशय ‘दो नदियों के बीच की भूमि’ से है जो सामान्यत गंगा और यमुना के बीच की जलोढ़ भूमि को दर्शाती है। यह नाम दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के मिलने का संकेत है। दोऑब इंडिया क्राफ्ट व्हिस्की सीमित संस्करण वाली आधुनिक भारतीय व्हिस्की है जो एक्सपेरीमेंट व नई पहलों के परिणामस्वरूप बनायी गई है।
इसके लॉन्च के अवसर पर ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक शेखर स्वरूप में बताया कि दो वर्षों के भीतर कंपनी ने भारत के पेय उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार किया है। हमने दोऑब को लॉन्च करने के साथ ही इसके स्टैंडर्ड को भी बढ़ने का काम किया है। एक
यह 500 पीपों के सीमित संस्करण रेंज वाली एक सिंगल माल्ट व्हिस्की है। 01 सिक्स ब्लाइंड मेन और द एलिफेंट, दो अलग-अलग दृष्टिकोणों को एक साथ लाने की खोज है।
Scotch Whisky Association Appeals Against England’s New Single Malt Whisky Rules
Kerala Government Plans Strict Action Against Bars Serving Alcohol to People Below 23कंपनी के रूप में हमारी आकांक्षा सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ करने की है। दोऑब इंडिया क्राफ्ट व्हिस्की 01 सिंगल माल्ट व्हिस्की को 750 मिली लीटर की बोतल में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 4500-5500 रुपए के बीच होगी जो राज्य और उसके मानदंडों के अनुसार लागू मूल्य संरचना पर निर्भर करेगी। ब्रांड ने जयपुर से अपनी यात्रा प्रारंभ की है जोकि सिंगल माल्ट व्हिस्की उपभोक्ताओं को सर्व करने वाले अन्य राज्यों में भी अपनी पैठ बनाएगी।

