उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग द्वारा की गई प्रर्वतन संबंधी कार्यवाही और अवैध मदिरा की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान से आबकारी के राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। जुलाई माह 2024 में 3952.53 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है, जो पिछले वर्ष इसी माह में प्राप्त राजस्व से 115 प्रतिशत अधिक है।
आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई में 4700 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 3952.53 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया गया है, जो लक्ष्य का 84.1 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 58310 करोड रुपये आबकारी राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष जुलाई तक 15736.29 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। आगामी अवधि में उन्होंने अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
Carlsberg, Pernod Ricard and Coca-Cola Advance India IPO Plans at Different Stages
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeksप्रदेश में मारे गए 78640 छापे
आबकारी मंत्री ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25
में जुलाई माह तक पकड़े गए अभियोगों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रवर्तन टीम द्वारा प्रदेश में 78640 छापे मारे गए और 2292 अवैध मद्यनिष्कर्षण के अभियोग दर्ज किए गए। राज्य की सीमा के अंदर अवैध मदिरा की तस्करी करने वाले 6593 तथा
अन्तर्राज्यीय अवैध मदिरा तस्करी में लिप्त पाए गए 22 लोगों पर कार्रवाई की गई।
192448 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
आबकारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्रवर्तन कार्यवाही के तहत 192448 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई, 20699 लीटर अवैध देशी मदिरा तथा 9875 लीटर अवैध विदेशी मदिरा को जब्त किया गया। इसमें लिप्त 1921 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 376 लोगों को जेल भेजा गया तथा 15 वाहन सीज कराए गए।

