मई 2024 में सरकार को कुल 27 सौ करोड़ रुपये मिला राजस्व ज्यादा
राज्य सरकार को मई माह में राजस्व वाले मदों में कुल रू0 18,092.19 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि 2023-24 के मई माह में 15,351.19 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार मई माह में वर्ष 2023-24 के मई माह के सापेक्ष 2,741.00 करोड़ रुपये अधिक की प्राप्ति हुई है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में जीएसटी के अन्तर्गत मई माह में कुल रू. 6,690.89 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि बीते वर्ष मई माह में (वर्ष 2023) के माह में प्राप्ति 5,553.16 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार जीएसटी मद के अन्तर्गत मई माह में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 1137.73 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त हुआ है। वैट के अन्तर्गत मई 2024 में 2,898.75 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष माह मई में 2,625.11 करोड़ रुपये मिली थी।
श्री खन्ना ने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत माह मई में कुल 4,593.44 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि बीते वर्ष माह मई 3633.06 करोड़ रुपये मिला। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत 2655,13 है, जबकि बीते वर्ष माह मई में मात्र 2350.18 करोड़ मिली थी। इसी तरह परिवहन के अन्तर्गत राजस्व प्राप्ति 912.52 करोड़ है, जबकि बीते वर्ष माह मई में 850.64 करोड़ थी। इसी प्रकार भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत मई में प्राप्ति 341.46 पई 2024 मई 2023करोड़ मिला है, जबकि बीते वर्ष मई माह में 339.04 करोड़ रुपये थी।
Carlsberg, Pernod Ricard and Coca-Cola Advance India IPO Plans at Different Stages
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeksउन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 के माह मई तक मुख्य कर राजस्व के अन्तर्गत 34724.47 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई जो मई 2024 तक निर्धारित लक्ष्य का 78.1 प्रतिशत है। वर्तमान वित्तीय वर्ष मे माह मई तक जीएसटी के अन्तर्गत 15001.31 करोड़ तथा बैट के अन्तर्गत 3846.73 करोड़ की प्राप्ति हुई है। इसी प्रकार आबकारी मद के अन्तर्गत 8352.57 करोड़ रुपये, स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत 4904.84 करोड़ रुपये, परिवहन के अन्तर्गत 1842.11 करोड़ रुपये, भू-राजस्व के अन्तर्गत 77.86 करोड़ रुपये तथा उर्जा के अन्तर्गत 699.05 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।

