उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग एनसीआर क्षेत्र के जनपदों में गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के प्रति व्यक्ति औसत आय और बढ़ती हुई व्यवसायिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी राजस्व में अभिवृद्धि के लिए नये आयामों हेतु मदिरा व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ राजस्व वृद्धि के लिए बार और शराब की दुकानों का समय बढ़ाने पर भी विचार विमर्श कर रही है। नोयडा और गाजियाबाद में प्रति व्यक्ति आय अधिक है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने के साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी खुल रही हैं। यहां आईटी का हब भी है। ऐसे में यहां की नाइट लाइफ को बेहतर बनाने और उनकी लाइफ स्टाइल के हिसाब से शराब की दुकानों और बार की टाइमिंग होनी चाहिए।
गाजियाबाद में इस सम्बंध मे हुई मीटिंग में संयुक्त निदेशक डॉ. जोगेंद्र सिंह, उप आबकारी आयुक्त लाइसेंसिंग आलोक कुमार, डीईओ जीबी नगर सुबोध कुमार, डीईओ गाजियाबाद संजय कुमार और डीईओ मुजफ्फरनगर आर.बी. सिंह की उपस्थिति में जनपद में स्थित बी०आई०ओ० के अनुज्ञापियों, बार अनुज्ञापियों, प्रीमियम रिटेल शॉप के अनुज्ञापियों, एफएल-२, एफएल-२बी के अनुज्ञापियों व देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर के लाइसेंसियों के साथ बैठक कर आबकारी राजस्व में अभिवृद्धि के लिए सुझाव मांगे गए व आबकारी राजस्व में वृद्धि के विभिन्न आयामों पर चर्चा किया गया।
कानून व्यवस्था का रहे ध्यान
डीईओ सुबोध कुमार ने बताया कि ४ मई को हुई बैठक में राजस्व बढ़ाने पर मंथन किया गया। समिति के सदस्यों के साथ ही बार और रेस्तरां असोसिएशन के सदस्य, शराब दुकान के लाइसेंस धारक और अन्य लोग शामिल हुए। उन्होंने सलाह दी कि दिल्ली और हरियाणा की तरह यहां पर भी बार का समय सुबह ४ बजे तक किया जाए। रात में शराब दुकान खुलने का समय एक से दो घंटा बढ़ाया जाए। आईटी पार्क व कारपोरेट सेक्टर में बार लाइसेंस जारी किए जाएं। इन सब चीजों में यह भी देखा जाएगा कि कानून व्यवस्था पर असर न पड़े। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों से भी १५ दिनों तक सलाह ली जाएगी। सुझावों से आबकारी आयुक्त को अवगत कराया जाएगा, जिसके बाद शराब की दुकानों का समय बढ़ाने पर शासन स्तर से फैसला लिया जाएगा।
Carlsberg, Pernod Ricard and Coca-Cola Advance India IPO Plans at Different Stages
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeksदिल्ली व गुड़गांव की तरह मिले अनुमति
नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष वरुण खेड़ा ने कहा कि संस्था ने बार को सुबह ४ बजे तक खुले रहने की अनुमति मांगी है। वर्तमान में, नोएडा में उन्हें रात १ बजे तक खुले रहने की अनुमति है। हमने सुझाव दिया कि नोएडा में बार को गुरुग्राम और दिल्ली की तरह सुबह ३-४ बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि दिल्ली और गुरुग्राम की नाइटलाइफ़ परिपक्व हो गई है और वे बार को देर रात तक खुले रहने की अनुमति देते हैं।
नोएडा एयरपोर्ट पर ड्यूटी प्रâी शराब बेचेगी हिनेमैन
हांगकांग और ऑकलैंड एयरपोर्ट पर रिटेल आउटलेट चलाने वाली कंपनी हिनेमैन को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) पर ड्यूटी प्रâी आउटलेट्स चलाने का ठेका मिला है। एयरपोर्ट पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी-प्रâी आउटलेट में यात्रियों के लिए प्रीमियम ब्रांड की शराब, तंबाकू उत्पाद, परफ्यूम, इत्र, कॉस्मेटिक और चॉकलेट उपलब्ध होंगी। इसके अलावा स्थानीय शिल्प उत्पाद, आयुर्वेदिक उत्पाद, डिब्बा बंद खाना और कई प्रकार की चाय एवं कॉफी उपलब्ध होंगी, जिससे यात्री अपने प्रियजनों के लिए आसानी से उपहार ले सकेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से जारी बयान में १३ मई को कहा गया कि रिटेल और ड्यूटी कि आउटलेट्स चलाने का ठेका हिनेमैन एशिया प्रशांत और बीडब्यूसी फॉरवॉडर्स प्राइवेट लिमिटेड के कंसोर्टियम को दिया गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि हम नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विश्वस्तरीय सुविधाओं का निर्माण कर रहे हैं। इस साझेदारी से यात्रियों को ड्यूटी प्रâी के साथ रिटेल का एक बेहतर अनुभव मिलेगा। हिनेमैन एशिया प्रशांत के सीईओ मार्विन वॉन प्लेटो ने कहा कि पहला खुदरा साझेदार बनाने के लिए हम एनआईए को धन्यवाद देते हैं। बीडब्यूसी के साथ हम नोएडा में व्यवसाय को लगातार बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

