हाल ही में इस सफलता को नई उड़ान तब मिली, जब मुंबई से ‘Jamun Wine’ ब्रांड की 800 पेटियां जामुन वाइन अमेरिका के लिए रवाना की गईं। यह वाइन पारंपरिक अंगूर के बजाय जामुन से बनाई गई है और इसे नासिक स्थित वाइनरी में तैयार किया गया है। जल्द ही यह वाइन न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के चुनिंदा रेस्टोरेंट्स में परोसी जाएगी।
इस प्रोजेक्ट से जुड़े कंसल्टेंट अजय शॉ के अनुसार, अमेरिकी बाजार में भारी टैक्स और आयात शुल्क के बावजूद उत्पाद की कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखना बड़ी चुनौती थी। इसके बावजूद सौदा निर्माता और आयातक—दोनों के लिए फायदेमंद साबित हुआ।
यह पहली बार है कि जामुन से बनी भारतीय वाइन का आधिकारिक निर्यात हुआ है, जो इस बात का प्रमाण है कि भारतीय फलों के स्वाद को अब वैश्विक स्वीकृति मिलने लगी है।

Chief Editor- Aabkari Times
