भारत की शराब का नशा दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है। ड्रिंक्स इंटरनेशनल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहे 30 स्पिरिट ब्रांड्स में से एक तिहाई भारतीय हैं। इतना ही नहीं टॉप दस व्हिस्की ब्रांड्स में से छह भारत के हैं। भारत के कुल शराब मार्केट में दो-तिहाई के बराबर हिस्सेदारी व्हिस्की की है। व्हिस्की के साथ-साथ भारत के ब्रांडी, वोदका और रम ब्रांड्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है और अगले पांच साल में 10 करोड़ लोग शराब पीने की लीगल एज में पहुंच जाएंगे। यही वजह है कि दुनिया की बड़ी-बड़ी शराब कंपनियां भारत पर फोकस कर रही हैं।
‘मिलियनेयर्स क्लब’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक ऐसे वर्ष में जब भारत आबादी के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया, इसने खुद को स्पिरिट्स की दुनिया में एक अग्रणी देश के रूप में भी स्थापित कर लिया। एक्साइज से जुड़े कुछ मुद्दे अब भी हैं जिनके कारण यहां बिजनस मुश्किल है। लेकिन यह बात साल-दर- साल सच होती जा रही है कि यदि आप भारतीय बाजार को समझ पाए, तो संभावनाएं लगभग असीमित हैं। एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स की आइकोनिक व्हाइट व्हिस्की ने 2023 में 1.6 मिलियन केस बेचे और 1500 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ टॉप पर रही। लेकिन व्हिस्की ही नहीं है ब्रांडी, रम और वोदका ब्रांड भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। तिलकनगर इंडस्ट्रीज की कूरियर नेपोलियन और मैन्शन हाउस ब्रांडी, रेडिको खेतान की ब्रांडी मॉर्फियस, वोदका ब्रांड मैजिक मोमेंट्स और रम 1965 का प्रदर्शन शानदार रहा। यह इस बात का संकेत है कि भारतीय ग्राहक डाइवर्सिफाई हो रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट के लोगों का पसंदीदा है रम, दक्षिण भारत में बीयर का कल्चर है।
भारतीय व्हिस्की का जलवा
तेजी से उभर रहे 10 ब्रांड्स में से छह में दोहरे अंकों की वृद्धि देखी गई। आइकोनिक बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का 1,500 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 जून को लाई थी। तिलकनगर इंडस्ट्रीज के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अहमद रहीमतुला ने कहा कि खासकर ब्रांडी कैटगरी में इनोवेशन और प्रीमियमीकरण की दिशा में हमारे प्रयासों को सफलता मिली है। हमारे ब्रांड हर साल मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज कर रहे हैं और हमें इसमें और तेजी आने का भरोसा है। यूनाइटेड स्पिरिट्स के मैकडॉवेल ने 2023 में सिर्फ 1.9 प्रतिशत ग्रोथ के बावजूद 31.4 मिलियन केस की बिक्री के साथ दुनिया के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड का अपना टैग बरकरार रखा। वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया के शीर्ष 30 व्हिस्की ब्रांड्स में से तेरह भारतीय हैं। इनमें रॉयल स्टैंग, इंपीरियल ब्लू और ब्लेंडर्स प्राइड शामिल हैं। ये तीनों ब्रांड्स परनॉड रिकॉर्ड के हैं जबकि ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का है।
Carlsberg, Pernod Ricard and Coca-Cola Advance India IPO Plans at Different Stages
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeks
