Thursday, March 19, 2026
Advertisementspot_imgspot_img
Advertisementspot_img
HomeAlco-BevAlcohol Industry Updatesसुला वाइन ने दर्ज किया सबसे अधिक नेट रेवेन्यू

सुला वाइन ने दर्ज किया सबसे अधिक नेट रेवेन्यू

सुला वाइन ने 2024-25 की पहली तिमाही में अपना अब तक का सबसे अधिक नेट रेवेन्यू दर्ज किया है। भारत की सबसे बड़ी वाइन कंपनी ने 10 जुलाई को फाइलिंग में बताया कि पहली तिमाही में इसका नेट रेवेन्यू 9.7 फीसदी बढ़कर 129.6 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 118.2 करोड़ रुपये था। इस बीच राजीव सामंत कंपनी के शेयरों में आज 1.30 फीसदी की तेजी देखी गई स्टॉक बीएसई पर 501.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 4232.64 करोड़ रुपये है।

वाइन कंपनी के अपने ब्रांड की बिक्री 30 जून को समाप्त तिमाही में 104.4 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 101.6 करोड़ रुपये थी। इस तरह 2.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, फर्म के वाइन टूरिज्म सेगमेंट में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 11.5 करोड़ रुपये की तुलना में 11.3 करोड़ रुपये पर आ गया। सुला के सीईओ ने बताया कि हमें पहली तिमाही में अब तक का अधिक नेट रेवेन्यू घोषित करते हुए खुशी हो रही है, हालांकि इस तिमाही के दौरान वाइन की खपत और पर्यटन पर देश भर में और स्थानीय स्तर पर लोकसभा चुनाव के दौरान कई ड्राई डे और भीषण गर्मी के कारण असर पड़ा।

सुला के सीईओ ने ओमप्रकाश सिंह को मार्केटिंग हेड के रूप में नियुक्त करने की भी घोषणा की। उन्होंनें कहा कि मुझे ओमप्रकाश सिंह को मार्केटिंग हेड के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है। L&K Saatchi & Saatchi और Shemaroo जैसी कई FMCG, ई-कॉमर्स और मीडिया कंपनियों में बड़े अनुभव के साथ हमें भरोसा है कि ओमप्रकाश सुला की विस्तारित मार्केटिंग पहलों को आगे बढ़ाने के लिए सही व्यक्ति हैं। सुला ने घोषणा की है कि वह महाराष्ट्र में एक और यूनिट में बॉटलिंग शुरू करेगी। कंपनी ने कहा कि एन डी वाइन्स फैसिलिटी, जहां बॉटलिंग शुरू होगी, हाल ही में वाइन कंपनी द्वारा अधिग्रहित की गई थी। फाइलिंग में यह भी बताया गया है कि कंपनी ने महाराष्ट्र में इकॉनमी और लोकप्रिय ब्रांड्स को थर्ड पार्टी सेल्स फोर्स मॉडल में बदलने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत मुंबई और पुणे से होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

WooCommerce on Subscription
WooCommerce on Subscription
WooCommerce on Subscription
WooCommerce on Subscription
WooCommerce on Subscription
WooCommerce on Subscription
Editorial on Subscription
Editorial on Subscription
WooCommerce on Subscription
WooCommerce on Subscription
Editorial on Subscription
WooCommerce on Subscription
WooCommerce on Subscription
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com