Homeव्हिस्की और प्रीमियम स्पिरिट्ससाउथ सीज ने लांच की, पहली महुआ मैच्योर व्हिस्की

साउथ सीज ने लांच की, पहली महुआ मैच्योर व्हिस्की

साउथ सीज डिस्टिलरीज ने हाल ही में दो शराब ब्रांड लॉन्च की हैं। इनमें सिक्स ब्रदर्स 1922 रेजरेक्शन और सिक्स ब्रदर्स स्मॉल बैच (ओरिजिनल) शामिल हैं। ये दुनिया की पहली मैच्योर महुआ शराब हैं, साउथ सीज डिस्टिलरीज देश में सबसे पुरानी माल्ट व्हिस्की डिस्टिलरीज में से एक है। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। कंपनी 40 से अधिक वर्षों से शराब बनाने के कारोबार में है। सिक्स ब्रदर्स सीरीज 1922 से बनती चली आ रही है। यह साउथ सीज डिस्टिलरीज को भारत में माल्ट व्हिस्की और महुआ स्पिरिट की सबसे पुरानी मैन्युफैक्चरर में से एक बनाती है। डिस्टिलरी भारत के सबसे बड़े कॉपर पॉट स्टिल का उपयोग करती है। ये कुछ सबसे पुरानी और बेहतरीन लग्जरी सिंगल माल्ट के उत्पादन में योगदान करते हैं। रेजरेक्शन के अलावा, साउथ सीज डिस्टिलरीज ने सिक्स ब्रदर्स स्मॉल बैच (ओरिजिनल) को भी लॉन्च किया है। यह प्लैटिनम फिल्टर्ड स्मॉल-बैच महुआ शराब महुआ के फूलों से डिस्टिल्ड करके बनाई गई है। इसमें स्मूद नमकीन टेस्ट आता है। साउथ सीज डिस्टिलरीज बेहतरीन व्हिस्की बनाने के लिए जानी जाती है। यह क्वालिटी को क्वांटिटी पर प्राथमिकता देती है। कंपनी ने स्कॉटलैंड की स्टीवर्ट मैकबेन लिमिटेड से माल्ट डिस्टिलेशन के लिए अत्याधुनिक तकनीक प्राप्त की है। 2005 में कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी कॉपर पॉट स्टिल्स स्थापित की थी। इसने 2007 में भारत का सबसे बड़ा निजी स्वामित्व वाला मैचुरेशन वेयरहाउस बनाया था।

Most Popular

Recent Comments