सितम्बर माह में राज्य के बीयर प्रेमियों ने बीयर की खपत में जबरदस्त उछाल ला दिया है। बीयर की खपत काफी समय से कम हो रही थी। इसको लेकर बीयर उत्पादक से लेकर रिटेलर तक परेशान रहा करते थे। सितम्बर माह में 6.41 करोड़ कैन की खपत हुई है। गत वर्ष इस दौरान 4.92 करोड़ कैन की खपत हुई थी। इस तरह से बीयर की खपत में सितम्बर माह में 30.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है।
सितम्बर माह तक का भी इस वृद्धि से आंकड़ा दहाई अंक में भी पहुंच गया है। सितम्बर तक गत वर्ष के सापेक्ष 10.14 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। विगत वर्ष सितम्बर तक 41.69 करोड़ कैन की खपत हुई थी जबकि सितम्बर 2024 तक बीयर की खपत 46.02 करोड़ की हो गई है। सितम्बर माह में महोबा जनपद में 110.1 प्रतिशत, कासगंज में 85.3 प्रतिशत, बिजनौर में 74.5 प्रतिशत, बलिया में 71.1 प्रतिशत, अयोध्या में 68.4 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 61.2 प्रतिशत तथा अलीगढ़ में 54.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। इस दौरान पीलीभीत जनपद में बीयर का उपभोग गत वर्ष से कम हुआ है।
सितम्बर माह में विदेशी मदिरा की खपत में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। सितम्बर में 2.09 करोड़ बोतलों की खपत हुई है। इस दौरान गत वर्ष सितम्बर में 1.95 करोड़ बोतल विदेशी मदिरा की खपत हुई थी। सितम्बर माह तक गत वर्ष के सापेक्ष मात्र 3.6 प्रतिशत की ही वृद्धि हुई है। सितम्बर 2023 में 13.08 करोड़ बोतल की खपत हुई थी, जबकि सितम्बर 2024 तक 13.55 करोड़ बोतलों का उपभोग हुआ है। सोनभद्र में 48 प्रतिशत, सम्भल में 37 प्रतिशत, चित्रकूट जनपद में 23.1 प्रतिशत, गाजीपुर में 22.8 प्रतिशत, देवरिया में 21.8 प्रतिशत, एटा में 21.3 प्रतिशत, हापुड़ में 20.1 प्रतिशत, अयोध्या में 18.8 प्रतिशत, कन्नौज में 17.5 प्रतिशत तथा बाराबंकी में 17.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeks
Social Media Influences Bar Visits and Drink Choices in India, NielsenIQ Report Finds
