वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 30574.30 करोड़ रुपये आबकारी राजस्व अर्जित।
:श्री नितिन अग्रवाल
लखनऊ: आबकारी विभाग द्वारा माह नवम्बर, 2024 में 4243.43 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्तियाँ सुनिश्चित की गयी हैं, जबकि गत वर्ष इसी अलोच्य अवधि में 3788.26 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। इस प्रकार नवम्बर माह में गत वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के नवम्बर माह मे 455.17 करोड़ रुपये का अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 58,310 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के नवम्बर माह तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य 36500 करोड़ के सापेक्ष 30574.30 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है।
Also Read
Pervez Bapuna Building India’s Alcohol Industry Through Innovation, Craftsmanship and Indian Identity
Rockford Imperial Reserve Wins Product Launch Honour as Abhishek Modi Named Leader of the Year at Spiritz Conclave Achievers’ Awards
Pervez Bapuna Building India’s Alcohol Industry Through Innovation, Craftsmanship and Indian Identity
Rockford Imperial Reserve Wins Product Launch Honour as Abhishek Modi Named Leader of the Year at Spiritz Conclave Achievers’ AwardsGet Aabkari Times Insights free
Top excise and AlcoBev stories in your inbox every Tuesday and Friday.
Free. Unsubscribe anytime with one click.

