HomeAlcohol Industry Updatesआबकारी ने किया 6 हजार करोड़ से ज्यादा राजस्व अर्जित

आबकारी ने किया 6 हजार करोड़ से ज्यादा राजस्व अर्जित

आबकारी विभाग अगस्त माह में 1097 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। पिछले 3 वर्ष से राजस्व में लगातार घाटा आबकारी विभाग को हो रहा है। आबकारी विभाग मौजूदा वित्त वर्ष में राजस्व को लेकर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जुलाई में विभाग ने रिकॉर्ड आय अर्जित की थी। अब अगस्त माह में लीन सीजन के बावजूद भी विभाग ने राजस्व लक्ष्य का 88 फीसदी राजस्व प्राप्त किया है। पिछले 5 माह से आबकारी विभाग लगातार अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर रहा है। आबकारी आयुक्त अंश दीप नियमित रूप से विभागीय अधिकारियों की मॉनिटरिंग करते हैं। मदिरा बंदोबस्त के दौरान उन्होंने प्रत्येक सर्किल स्तर पर मॉनिटरिंग की, जिसके चलते अधिक से अधिक मदिरा दुकानों का उठाव हो सका. अब इन दुकानों के संचालन से विभाग के राजस्व में सुधार हो रहा है। पिछले वर्ष आबकारी विभाग 17 हजार

करोड़ के राजस्व लक्ष्य के विपरीत महज 13224 करोड़ रुपए ही अर्जित कर सका था। इस वित्त वर्ष में 17100 करोड लक्ष्य के विपरीत विभाग ने 5 माह में 6025 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त कर लिया है।

यदि संभागवार आबकारी विभाग के राजस्व की समीक्षा की जाए तो इनमें सबसे बेहतर जयपुर जोन रहा है। जयपुर ही एकमात्र ऐसा जोन है, जिसने विभाग द्वारा आवंटित किए गए राजस्व लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित किया है। जयपुर जोन ने लक्ष्य से भी 38 करोड़ रुपए का अधिक राजस्व प्राप्त किया है। वहीं पाली जोन राजस्व लक्ष्य के लिहाज से पीछे रहा है।

Most Popular

Recent Comments