सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज ने कर्नाटक बाजार में ‘वुडपेकर’ प्रीमियम बीयर के साथ एंट्री कर ली है। यह बीयर भारत की पहली ट्विस्ट कैप बीयर है। कंपनी ने बताया कि वह वित्त वर्ष 2025 तक लगभग 1,600 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रख रही है। सोम डिस्टिलरीज ने कर्नाटक में वुडपेकर बीयर के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। पहला वुडपेकर ग्लाइड, जो एक प्रीमियम माइल्ड बीयर है और दूसरा वुडपेकर क्रेस्ट, जो एक मजबूत और बोल्ड बीयर है।
दोनों वेरिएंट्स की बोतल 650 मिलीलीटर और 330 मिलीलीटर की होंगी और अगर कैन लेते हैं तो वह 500 मिलीलीटर, 330 मिलीलीटर की होगी। इसके अलावा, ड्राफ्ट 50 लीटर और 30 लीटर में उपलब्ध हैं। ‘वुडपेकर’ बीयर के बोतल की कीमत लगभग 240 रुपये है. जबकि कैन की कीमत लगभग 180 रुपये (वेरिएंट और मात्रा के आधार पर) है।
सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जे. के. अरोड़ा ने कहा, ‘हमें कर्नाटक बाजार में भारत की पहली ट्विस्ट कैप बीयर ‘वुडपेकर’ को पेश करने पर गर्व है। यह हमारी क्वालिटी और इनोवेशन को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम पिछले तीन वर्षों से अपने उत्पादों के साथ कर्नाटक में धूम मचा रहे हैं।’ अरोड़ा ने कहा, ‘अब,
Carlsberg, Pernod Ricard and Coca-Cola Advance India IPO Plans at Different Stages
Telangana High Court Stays Special Privilege Fee on Bars and Restaurants for Four Weeksग्लाइड और क्रेस्ट के साथ, हम अपनी उपस्थिति को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। ट्विस्ट कैंप की शुरूआत बीयर पीने में एक महान क्रांति है, जो इसका मजा लेने का एक नया और सहज तरीका पेश करती है।’ क्या है कंपनी की भावी योजना
सोम डिस्टिलरीज ने कहा कि वह वित्त वर्ष 2025 के अंत तक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की योजना बना रही है, जिसमें लगभग 400 करोड़ रुपये का निवेश शामिल होगा। नया प्लांट ग्रीनफील्ड, ब्राउनफील्ड या मैन्युफैक्चरिंग डील के माध्यम से बनाया जा सकता है। कंपनी भारतीय सिंगल-माल्ट के नए पोर्टफोलियो को भी पेश करने की योजना बना रही है, ताकि बढ़ती उपभोक्ता मांग को पूरा किया जा सके। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025 तक 15 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है।

