शराब पीने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। सेटर फॉर डिसीज एंड प्रिवेंशन’ के मुताबिक, यदि कोई पुरुष एक बार में 5 ड्रिंक और कोई महिला एक बार में 4 ड्रिंक लेती है, तो उसे ज्यादा शराब पीने की कैटेगरी में रखा जाता है। हाल ही में अल्कोहॉलिक ड्रिंक्स पर एक स्टडी हुई है जिसमें बताया गया है कि जो महिलाएं सप्ताह में आठ से अधिक अल्कोहॉलिक ड्रिंक पीती हैं, उनमें कम शराब पीने वाली महिलाओं की तुलना में हार्ट डिसीज का खतरा अधिक होता है। ‘अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी’ की रिसर्च का उद्देश्य शराब के सेवन और कोरोनरी हार्ट डिसीज के बीच संबंधों का पता करना था, इसलिए यह स्टडी की गई थी। नॉर्थ कैलिफोर्निया में कैंसर परमानेंट हेल्थकेयर ऑर्गनाइजेशन में, रिसर्चर्स ने 18 से 65 वर्ष की आयु के 4.32 लाख से अधिक लोगों के डेटा का उपयोग किया और उसका विश्लेषण किया। अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी
के अनुसार, उन व्यक्तियों में लगभग 2.43 लाख पुरुष और 1.89 लाख महिलाएं थीं और उनकी औसत उम्र 44 वर्ष थी। रिसर्च में 2014 और 2015 के दौरान उनकी जांच की गई। वे लोग कम, मध्यम या अधिक मात्रा में ड्रिंक करते थे. इसके बाद फिर 4 साल बाद उनका डाटा कलेक्ट किया गया। कैलिफोर्निया के हार्ट स्पेशलिस्ट और स्टडी के हेड डॉ. जमाल राणा ने फॉक्स न्यूज डिजिटल को बताया, ‘आजकल यह बात तेजी से फैल रही है कि शराब पीना हार्ट के लिए अच्छा है लेकिन रिसर्च में मिले सबूत इस धारणा के खिलाफ जा रहे हैं। मुझे लगता है कि इसके लिए बहुत अधिक जागरुकता की जरूरत है कि शराब हार्ट डिसीज का जोखिम बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। रिसर्च में शराब का कम सेवन स्तर पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए प्रति सप्ताह 1-2 ड्रिंक माना गया है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के अनुसार, पुरुषों के लिए हर हफ्ते 3-14 ड्रिंक और महिलाओं में 3-7 ड्रिंक मीडियम ड्रिंकिंग माना गया। वहीं पुरुषों के लिए
हफ्ते में 15 या अधिक ड्रिंक और महिलाओं
Al-generated image
के लिए 8 या अधिक ड्रिंक को अत्यधिक ड्रिंकिंग की कैटेगरी में रखा गया। चार साल के बाद जब जांच की गई तो रिसर्चर्स ने पाया कि स्टडी में शामिल 3108
IGL Spirits Makes Stock Market Debut After Demerger from India Glycols, Brings 30 Million-Case Spirits Business to Investors
Pervez Bapuna Building India’s Alcohol Industry Through Innovation, Craftsmanship and Indian Identityकई बार शराब की ऐसी बोतलें देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें दुर्लभ माना जाता है। ऐसी ही एक दुर्लभ शराब आजकल काफी चर्चा में है, जिसे ‘शूटिंग स्टार वोदका’ नाम दिया गया है। इस शराब की खासियत ये है कि इसमें अंतरिक्ष से आई एक खास चीज मिलाई गई है और इसी चीज ने इसे अनोखा बना दिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वोदका में साल 1977 में खोजे गए एक उल्कापिंड की चट्टानों का मिश्रण मिलाया गया है। इसे पहला अल्ट्रा-प्रीमियम वोदका बताया जा रहा है, जिसे अंतरिक्ष चट्टान के साथ मिलाया गया है, जिसने वोदका के टेस्ट को एकदम खास बना दिया है। ये खास शराब 3 मई को अमेरिका पहुंची और इसे पेगासस डिस्टिलरी की तरफ से लॉन्च किया गया। दरअसल, पेगासस डिस्टिलरी एक प्रीमियम ऑर्गेनिक स्पिरिट्स ब्रांड है, जिसकी स्थापना साल 2021 में फ्रांस के बरगंडी क्षेत्र में की गई थी और इसका नाम आकाश के सबसे बड़े तारामंडलों में से एक के नाम पर रखा गया था।
शूटिंग स्टार वोदका शुद्ध गेहूं और वनस्पति से बनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे बनाने के लिए 150 मीटर नीचे कुएं से शुद्ध झरने के पानी के साथ एक महीने की अवधि में स्पिरिट को कम किया जाता है और इटली के टेराकोटा एम्फोरा में कम से कम एक साल के लिए रखा जाता है। एम्फोरा के सेंटर में एक उल्कापिंड लटका हुआ है. जो वोदका को एक असाधारण स्वाद और संरचना प्रदान करता है। बताया जाता है कि इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। इस अनोखी शराब की सिर्फ 4.806 बोतलें ही अब तक बनाई गई है. जिसकी कीमत 180 डॉलर यानी करीब 15 हजार रुपये से लेकर 200 डॉलर यानी करीब साढ़े 16 हजार रुपये रखी गई है।
लोगों का कोरोनरी हार्ट डिसीज का इलाज किया गया था जो शराब के अधिक सेवन से बढ़ गया था। जिन महिलाओं ने हर हफ्ते 8 या उससे अधिक ड्रिंक की थी, उन लोगों में कम शराब पीने वाली महिलाओं की तुलना में हार्ट डिसीज का खतरा 33 से 51 प्रतिशत से अधिक था। वहीं जब अत्यधिक शराब पीने वाली महिलाओं पर स्टडी की गई तो पाया गया कि अत्यधिक मात्रा में ड्रिंक करने वाली महिलाओं में मीडियम मात्रा में ड्रिंक करने वाली महिलाओं की अपेक्षा हार्ट डिसीज का खतरा दो तिहाई अधिक था। डॉ. राणा का कहना है, ‘ये रिजल्ट शॉकिंग हैं और मैंने ये एक्सपेक्ट नहीं किया था कि कम उम्र वाली महिलाओं में भी ड्रिंक के कारण हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ेगा क्योंकि अक्सर यह अधिक उम्र की महिलाओं में देखा गया है।

