उत्तर प्रदेश डिस्टिलरी एसोसिएशन (यूपीडीए) के अध्यक्ष एवं आईजीएल के बिजनेस हेड एस.के. शुक्ल की अध्यक्षता में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय समिट (28-29 जुलाई) का लखनऊ में भव्य उद्घाटन हुआ। यूपीडीए द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय समिट के मुख्य अतिथि यूएस ग्रेन काउंसिल के निदेशक रीस एच कैनेडी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एस.के. शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा की यह दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय समिट औद्योगिक इकाइयों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, इसके साथ ही उन्होंने एक नॉलेज रिपोर्ट शेयर किया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित कानून व्यवस्था से औद्योगिक इकाइयां कैसे अपना सर्वोच्च योगदान प्रदेश के विकास में दे रही है उसके बारे विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने बताया की इस समिट में ब्राजील, यूएस, फ़्रांस , इत्यादि देशो की तकनीकियो को भी साझा किया जाएगा। एस.के. शुक्ल ने औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं प्रमोटरो के प्रति आभार जताया तथा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और आध्यात्मिक पौधे के साथ साथ अध्यात्म के बारे में भी बताया। कैसे आत्मबल को बढ़ाकर किसी भी असंभव लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
आयोजनकर्ता जनरल सेक्रेटरी रजनीश अग्रवाल रहे और उन्होंने विशिष्ट अतिथियों को आध्यात्मिक तुलसी जी का पौधा देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि हमारी प्राथमिकता प्रदेश को एथेनाल उत्पादन में अग्रिम भूमिका में लाना है और अभी तक सिर्फ गन्ने से एथेनाल बनाया जाता था अब हम अनाज आधारित एथेनाल उत्पादन पर जोर दे रहे है। आतिथ्य सत्कार उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया की सरकार की नीतियों की वजह से प्रदेश में निवेश लगातार बढ़ रहा है। श्री अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को प्रभु श्री राम जी का स्मृति चिन्ह भेट किया।

वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बताया की यूपीडीए एस के शुक्ल की अध्यक्षता में नई ऊंचाइयों को छू रहा है इसके साथ ही मनीष अग्रवाल एवं रजनीश अग्रवाल जी लगातार इसके विकास हेतु तत्पर रहते है। इसके साथ ही डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बताया की सरकार के साथ मिलकर यूपीडीए लगातार नई तकनीकी को अपना कर प्रदेश के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि कर रहा है, इसके साथ ही प्रदेश में महिला रोजगार एवं स्टार्टअप को भी सहयोग कर रहा है। सुनील कुमार मिश्र ने सभी मीडियाकर्मियों के प्रति आभार जताया और कहा की आपकी सकारात्मक भूमिका की वजह से उतर प्रदेश नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
Tasmac to Introduce Four New Beer Brands from Other States, Prices Starting at ₹250
DeVANS Modern Breweries Appoints Vikas Bhatia as COO to Drive Growthकार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि यूपीडीए के चेयरमैन के.पी. सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन कल २८ जुलाई को शुरू हुआ था जो 29 जुलाई तक पूरे दिन तकनीकी सेशन आयोजित किया जाएगा जिसमें नई तकनीकियों, पर्यावरण, ओडीओपी, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, इत्यादि विषयो पर चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश में डिस्टिलरी उद्योग महिलाओं को रोजगार दे रहा है। लखनऊ के अलावा बाराबंकी, गोरखपुर, प्रयागराज समेत 27 जिलों में छह वर्षों के दौरान महिलाओं को रोजगार मिला है। यह रोजगार दर 90 फीसदी है। उत्तर प्रदेश डिस्टलरी एसोसिएशन के दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय समिट में यह जानकारी दी गई।

