लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिला में आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है। विभाग को यहां भरी मात्रा में लाहन बरामद हुआ है। आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव कोट उमड़ा में छापेमारी की। इस दौरान छिपा कर रखी गई 3 लाख 30 हजार अवैध लाहन बरामद हुई, जिसे विभाग ने सतलुज नदी में नष्ट करवाई। वहीं अवैध रूप से बनी कई भट्ठियों को भी नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए जॉइंट कमिश्नर एक्साइज पंजाब नरेश दूबे की अगुवाई में विशेष टीमों का गठन किया गया था। वहीं डिप्टी कमिश्नर पटियाला जोन परमजीत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा सतलुज नदी के किनारे करीब 25 से 30 किलोमीटर तक का इलाका खंगाला गया। इस दौरान खोजी कुत्तों की मदद से 3 लाख 30 हजार लाहन और 150 से अधिक अवैध शराब की बोतलें बरामद हुई। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
The above news was originally posted on news.google.com



