उत्तर प्रदेश में आबकारी राजस्व ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है।
वित्तीय वर्ष 2025–26 में जनवरी 2026 तक प्रदेश को शराब बिक्री से ₹43,975.15 करोड़ का भारी-भरकम राजस्व प्राप्त हुआ है।
यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष 2024–25 में जनवरी 2025 तक प्राप्त ₹37,900.35 करोड़ के मुकाबले 16.03 प्रतिशत अधिक है।
इस प्रकार केवल एक वर्ष में ₹6,074.80 करोड़ की अतिरिक्त आय हुई है।
यह बढ़ोतरी स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि प्रदेश में शराब की खपत लगातार बढ़ रही है। साथ ही आबकारी विभाग की नीतियां भी राजस्व बढ़ाने में प्रभावी साबित हो रही हैं।
मंत्री ने दी जानकारी
प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने 6 फरवरी को जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2026 तक आबकारी विभाग के लिए ₹48,900 करोड़ का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
इस लक्ष्य के मुकाबले विभाग ने 89.92 प्रतिशत राजस्व पहले ही प्राप्त कर लिया है।
जनवरी 2026 में भी बड़ी बढ़ोतरी
खास बात यह है कि केवल जनवरी 2026 में ही प्रदेश को ₹4,148.20 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।
जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा ₹3,356.26 करोड़ था।
इस प्रकार एक वर्ष में 23.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
यानि केवल एक महीने में ही ₹791.94 करोड़ की अतिरिक्त आय हुई है।

Chief Editor- Aabkari Times
