Saturday, March 14, 2026
Advertisementspot_imgspot_img
Advertisementspot_img
HomeAlco-BevAlcohol Industry Updatesग्लोबस स्पिरिट्स ने लांच की दोऑब सिंगल माल्ट

ग्लोबस स्पिरिट्स ने लांच की दोऑब सिंगल माल्ट

ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड ने सिंगल क्राफ्ट व्हिस्की दोऑब को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही भारतीय व्हिस्की बाजार के लग्जरी सेगमेंट में भी कंपनी का प्रवेश हो गया है। दोऑब का आशय ‘दो नदियों के बीच की भूमि’ से है जो सामान्यत गंगा और यमुना के बीच की जलोढ़ भूमि को दर्शाती है। यह नाम दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के मिलने का संकेत है। दोऑब इंडिया क्राफ्ट व्हिस्की सीमित संस्करण वाली आधुनिक भारतीय व्हिस्की है जो एक्सपेरीमेंट व नई पहलों के परिणामस्वरूप बनायी गई है।

इसके लॉन्च के अवसर पर ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक शेखर स्वरूप में बताया कि दो वर्षों के भीतर कंपनी ने भारत के पेय उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार किया है। हमने दोऑब को लॉन्च करने के साथ ही इसके स्टैंडर्ड को भी बढ़ने का काम किया है। एक

यह 500 पीपों के सीमित संस्करण रेंज वाली एक सिंगल माल्ट व्हिस्की है। 01 सिक्स ब्लाइंड मेन और द एलिफेंट, दो अलग-अलग दृष्टिकोणों को एक साथ लाने की खोज है।

कंपनी के रूप में हमारी आकांक्षा सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ करने की है। दोऑब इंडिया क्राफ्ट व्हिस्की 01 सिंगल माल्ट व्हिस्की को 750 मिली लीटर की बोतल में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 4500-5500 रुपए के बीच होगी जो राज्य और उसके मानदंडों के अनुसार लागू मूल्य संरचना पर निर्भर करेगी। ब्रांड ने जयपुर से अपनी यात्रा प्रारंभ की है जोकि सिंगल माल्ट व्हिस्की उपभोक्ताओं को सर्व करने वाले अन्य राज्यों में भी अपनी पैठ बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com