Friday, March 13, 2026
Advertisementspot_imgspot_img
Advertisementspot_img
HomeAlco-BevAlcohol Industry Updatesदुनिया में पी जाती है, 192 मिलियन केएल बीयर

दुनिया में पी जाती है, 192 मिलियन केएल बीयर

अगस्त के पहले शुक्रवार को हर साल ‘बीयर डे’ सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन का खास उद्देश्य लोगों को बीयर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देना है। इस खास दिन को बीयर पीने वाले बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। कई शहरों में तो इस खास दिन इवेंट्स ऑर्गेनाइज किए जाते हैं। बीयर दुनिया भर में कई लोगों की पसंद बन चुकी है।

साल 2022 में किरिन होल्डिंग्स कंपनी लिमिटेड (किरिन होल्डिंग्स) ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें हर साल बीयर की खपत के बारे में जानकारी दी गई थी। इस रिपोर्ट में 170 प्रमुख देशों में बीयर की खपत के बारे में सारी जानकारी दी गई थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में लोग 192.1 मिलियन किलोलीटर बीयर पी जाते हैं। ये आंकड़े साल 2022 के थे, जिसमें पिछले सालों की तुलना में बीयर की ज्यादा खपत दर्ज की गई थी। इस अनुमान के मुताबिक हर साल बीयर की खपत में लगभग 1.0 प्रतिशत की वृद्धि देखी जाती है।

वर्ल्ड आफ स्टैटिक रिपोर्ट की मानें तो दुनिया में सबसे ज्यादा बीयर की खपत चेक रिपब्लिक में होती है। यहां एक व्यक्ति सालभर में 140 लीटर बीयर पी जाता है। इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रिया है। यहां एक साल में एक व्यक्ति 107.8 लीटर बीयर पी जाता है। तीसरे नंबर पर रोमानिया में एक व्यक्ति 100.3 लीटर, फिर जर्मनी में 99.8 लीटर और पोलैंड में 97.7 लीटर है। वहीं आयरलैंड में हर व्यक्ति साल में 92.9 लीटर बीयर पी जाता है। इसी तरह स्पेन में बीयर की प्रति व्यक्ति सालाना खपत 88.8 लीटर, क्रोएशिया में 85.5 लीटर और लात्विया में 81.4 लीटर है। बीयर की खपत के मामले में भारत काफी नीचे है। भारत में एक व्यक्ति एक साल में लगभग दो लीटर बीयर पीता है। इस लिस्ट में भारत से नीचे केवल इंडोनेशिया ही है। इस्लामी देश इंडोनेशिया में बीयर की सालाना खपत प्रति व्यक्ति महज 0.70 लीटर है।

इंटरनेशनल बीयर डे सेलिब्रेट करने का उद्देश्यहर साल अगस्त के पहले शुक्रवार को बीयर डे मनाया जाता है। बीयर डे को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य लोगो को इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देना, इसके फायदे और नुकसान से रूबरू करना है। बहुत से लोग पार्टी, सेलिब्रेशन में अपने फ्रेंड के साथ चाय, कॉफी पीना पसंद करते हैं तो बहुत से लोग बीयर। इस दिन कोबीयर पीने वाले बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। कई शहरों में इस दिन इवेंट्स आर्गेनाइज किए जाते हैं। बीयर डे की शुरूआत अमेरिका के कैलिफोर्निया में सांताक्रूज में एक लोकल इवेंट से हुई थी। पहले यह इवेंट लोकल लेवल पर ही मनाया जाता था। लेकिन धीरे-धीरे उसकी पहचान बढ़ती गई और यह इंटरनेशनल इवेंट बन गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com