नवंबर के महीने में विदेशी मदिरा की3.6 करोड़ बोतलों का
उपभोग हुआ है जो गत वर्ष से 20 प्रतिशत अधिक है। नवंबर माह
2024 में 3.03 करोड़ बोतलों का उपभोग हुआ था। नवंबर माह तक
विदेशी मदिरा की खपत में 23.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
नवंबर 2025 तक 24.19 करोड़ विदेशी मदिरा के बोतलों का
उपभोग हुआ है। जबकि पिछले वर्ष 19.54 करोड़ बोतलों का उपभोग
हुआ था। नवंबर माह में आगरा जोन में 18.4 प्रतिशत और मेरठ
जोन में २०.२ प्रतिशत विदेशी मदिरा का उपभोग बढ़ा है। इस दौरान
लखनऊ जोन में 20.2 प्रतिशत, गोरखपुर जोन में 20.7 और
वाराणसी जोन में15.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।






