Sunday, January 18, 2026
HomeAlco-BevAlcohol Industry Updatesराजस्व में नवंबर माह तक 15.59% की ऐतिहासिक वृद्धि

राजस्व में नवंबर माह तक 15.59% की ऐतिहासिक वृद्धि

उत्तर प्रदेश के आबकारी राजस्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। आबकारी
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने ६ दिसम्बर को बताया कि माह नवंबर तक प्रदेश ने 35,144.11 करोड़
रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो गतवर्ष इसी अवधि में प्राप्त 30,402.34 करोड़ रुपये की तुलना में 4,741.77 करोड़ रुपये अधिक है। यह 15.59 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। निर्धारित 37,900 करोड़ रुपये के लक्ष्य के
सापेक्ष 92.73 प्रतिशत राजस्व प्राप्त कर विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

केवल नवंबर माह में ही 4,486.49 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष के नवंबर माह के 4,071.47 करोड़ रुपये की अपेक्षा 10.19 प्रतिशत अर्थात 415.02 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध कठोर कार्रवाई विभाग की प्राथमिकता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अक्टूबर माह तक प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के कुल 70,017 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 18.5 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। अवैध कारोबार में सम्मिलित 13,243 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 2,464को जेल भेजा गया। तस्करी में प्रयुक्त 94 वाहनों को जब्त किया गया है। नवंबर माह में विभाग की प्रवर्तन कार्यवाही के तहत अवैध शराब पर कुल 10,002 अभियोग दर्ज किए गए। लगभग 2.35 लाख बल्क लीटर अवैध मदिरा व मादक द्रव्य की बरामदगी हुई। 1,812
व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 297 को जेल भेजा गया। अवैध तस्करी में प्रयुक्त 14 वाहनों
को जब्त किया गया।

Most Popular

Recent Comments

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com