जनवरी माह में गत वर्ष के सापेक्ष 17 प्रतिशत अधिक की बीयर की खपत हुई थी। बीयर की अधिक खपत से एक बात यह भी पता चलता है कि गत वर्ष से इस साल की जनवरी में ठंड काफी कम था। बीयर उपभोक्ताओं ने जनवरी में 4.11 करोड़ कैन का उपभोग किया है जबकि गत वर्ष जनवरी माह में 3.51 करोड़ कैन का उपभोग हुआ है। आगरा जोन में 88.27 लाख कैन, मेरठ जोन में 1.07 करोड़ कैन, लखनऊ जोन में 84 लाख कैन, गोरखपुर जोन में 61.62 लाख तथा वाराणसी जोन में 70.15 लाख कैन बीयर का उपभोग हुआ है। जनवरी माह में विदेशी मदिरा की 3.02 करोड़ बोतलों का उपभोग हुआ है। गत वर्ष जनवरी में 2.91 करोड़ बोतल के उपभोग से विदेशी मदिरा की खपत हुई थी। जनवरी माह में आगरा जोन में 71.26 लाख मेरठ जोन में 82.23, लखनऊ जोन में 50.65, वाराणसी जोन में 53.58 और गोरखपुर में 44.54 लाख बोतल विदेशी मदिरा का उपभोग हुआ है। यह 3.9 प्रतिशत अधिक है। जनवरी माह तक राज्य में विदेशी मदिरा की कुल 25.76 करोड़ बोतलों का उपभोग हुआ है जो गत वर्ष से 4.8 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष जनवरी माह तक 24.59 करोड़ बोतल
HomeFrom Print Editionsप्रिंट संस्करण से समाचार (News from Print Edition)बीयर में 17 और विदेशी में 4 प्रतिशत की हुई बढ़ोत्तरी
बीयर में 17 और विदेशी में 4 प्रतिशत की हुई बढ़ोत्तरी
Auhored by Aabkari Times Team
0
69
Next article






