Tuesday, March 17, 2026
Advertisementspot_imgspot_img
Advertisementspot_img
HomeAlco-BevAlcohol Industry Updatesशराब और जीएसटी का राजस्व हुआ कम

शराब और जीएसटी का राजस्व हुआ कम

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि जनवरी माह में 17425.94 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 की जनवरी में 18603.38 करोड़ का राजस्व मिला था। उन्होंने बताया कि इस जनवरी पिछले वर्ष की तुलना में आबकारी और जीएसटी से मिलने वाला राजस्व कम हुआ है। उन्होंने बताया कि जीएसटी से जनवरी में 7167.29 करोड राजस्व मिला।

जबकि गत वर्ष इसी महीने 7593.33 करोड़ का राजस्व मिला था। यानी इस जनवरी 426.04 करोड़ रुपये कम राजस्व मिला। वहीं वैट के अन्तर्गत जनवरी-2025 में 2797.32 करोड राजस्व मिला, जबकि गत वर्ष जनवरी में 2689.34 करोड़ का राजस्व मिला था। आबकारी के अन्तर्गत जनवरी 2025 में 3356.26 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष इसी महीने 4968.02 करोड़ रुपये मिले थे। इस मद में भी 1611.74 करोड़ राजस्व घट गया। उन्होंने बताया कि 2025-26 की आबकारी नीति घोषित नहीं होने के कारण कमी दिख रही है। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत जनवरी, 2025 की राजस्व प्राप्ति 2511.11 करोड है जबकि गत वर्ष माह 2075.45 करोड़ रुपये मिले थे।

परिवहन के अन्तर्गत जनवरी-2025 की राजस्व प्राप्ति 1110.83 करोड़ रही, जबकि गत वर्ष इसी माह प्राप्ति 898.44 रुपये थी। भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत जनवरी-2025 में 483.13 करोड़ राजस्व मिला, जबकि गत वर्ष 378.80 करोड़ मिले थे। जीएसटी एवं वैट मद में वित्तीय वर्ष 2024-25 के जनवरी माह में 9964.61 करोड रुपए की प्राप्ति हुई है, जो जनवरी में निर्धारित लक्ष्य का 71.1 प्रतिशत है। आबकारी मद में माह जनवरी में 3357.26 करोड रुपए की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 64.5 प्रतिशत है। इसी प्रकार स्टांप तथा निबंधन मद में जनवरी, 2025 में 2511.11 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है जो इस अवधि के निर्धारित लक्ष्य का 83.7 प्रतिशत है। परिवहन मद में माह जनवरी, 2025 में 1110.83 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है जो इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य का 95.10 प्रतिशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com