Sunday, January 18, 2026
HomeAlco-BevAlcohol Industry Updatesत्रिवेणी की अंतरिम क्षमता में हुई वृद्धि

त्रिवेणी की अंतरिम क्षमता में हुई वृद्धि

रानीनांगल मुरादाबाद स्थित त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लि. की डिस्टिलरी इकाई में बी- हैवी शीरे से अल्कोहल उत्पादन किये जाने के कारण अधिष्ठापित क्षमता में अंतरिम रूप से वृद्धि की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा Triveni 19 सितम्बर को जारी एक आदेश में कहा गया है कि इकाई द्वारा प्रतिदिन 200 किलो लीटर अर्थात 350 कार्य दिवस के आधार पर 700 लाख लीटर वार्षिक अल्कोहल का उत्पादन किया जाता है। भारत सरकार द्वारा हाल ही में दिये गये आदेश के बाद अब सभी चीनी मिल और एकल डिस्टिलरी बी हैवी शीरे का उपयोग करेंगी। अब त्रिवेणी की क्षमता 20 प्रतिशत बढ़ाकर 840 लाख लीटर वार्षिक कर दी गई है। प्रतिदिन उत्पादन क्षमता में 40 किलो लीटर तथा वर्ष में 140 लाख लीटर की यह अंतरिम वृद्धि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Most Popular

Recent Comments

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com