Saturday, March 14, 2026
Advertisementspot_imgspot_img
Advertisementspot_img
HomeAlco-BevAlcohol Industry Updatesशराब में मिली है अंतरिक्ष से आई उल्कापिण्ड

शराब में मिली है अंतरिक्ष से आई उल्कापिण्ड

कई बार शराब की ऐसी बोतलें देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें दुर्लभ माना जाता है। ऐसी ही एक दुर्लभ शराब आजकल काफी चर्चा में है, जिसे ‘शूटिंग स्टार वोदका’ नाम दिया गया है। इस शराब की खासियत ये है कि इसमें अंतरिक्ष से आई एक खास चीज मिलाई गई है और इसी चीज ने इसे अनोखा बना दिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वोदका में साल 1977 में खोजे गए एक उल्कापिंड की चट्टानों का मिश्रण मिलाया गया है। इसे पहला अल्ट्रा-प्रीमियम वोदका बताया जा रहा है, जिसे अंतरिक्ष चट्टान के साथ मिलाया गया है, जिसने वोदका के टेस्ट को एकदम खास बना दिया है। ये खास शराब 3 मई को अमेरिका पहुंची और इसे पेगासस डिस्टिलरी की तरफ से लॉन्च किया गया। दरअसल, पेगासस डिस्टिलरी एक प्रीमियम ऑर्गेनिक स्पिरिट्स ब्रांड है, जिसकी स्थापना साल 2021 में फ्रांस के बरगंडी क्षेत्र में की गई थी और इसका नाम आकाश के सबसे बड़े तारामंडलों में से एक के नाम पर रखा गया था।

शूटिंग स्टार वोदका शुद्ध गेहूं और वनस्पति से बनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे बनाने के लिए 150 मीटर नीचे कुएं से शुद्ध झरने के पानी के साथ एक महीने की अवधि में स्पिरिट को कम किया जाता है और इटली के टेराकोटा एम्फोरा में कम से कम एक साल के लिए रखा जाता है। एम्फोरा के सेंटर में एक उल्कापिंड लटका हुआ है. जो वोदका को एक असाधारण स्वाद और संरचना प्रदान करता है। बताया जाता है कि इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। इस अनोखी शराब की सिर्फ 4.806 बोतलें ही अब तक बनाई गई है. जिसकी कीमत 180 डॉलर यानी करीब 15 हजार रुपये से लेकर 200 डॉलर यानी करीब साढ़े 16 हजार रुपये रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com